March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

बागेश्वर: 15 सितंबर से चलाया जाएगा 01 माह का “ऑपरेशन स्माइल” अभियान

पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में दिनांक 15.09.2021 से 01 माह तक “ऑपरेशन स्माइल“ अभियान चलाया जाएगा।

चलाया जाएगा अभियान-

इस संबंध में जनपद स्तर पर गठित टीम को गुमशुदा बच्चों व महिलाओं/पुरूषों से सम्बन्धित कानूनी एवं विधिक प्राविधानो की पूर्ण जानकारी देने हेतु आज दिनांक 13.09.2021 को पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय बागेश्वर में पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर विपिन चन्द्र पंत के अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर द्वारा गुमशुदा बच्चों व महिलाओ/पुरूषो से सम्बन्धित कानूनी एवं विधिक प्राविधानो  के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी दी गयी।

इन लोगों ने किया प्रतिभाग-

इस कार्यशाला में  बाल कल्याण समिति बागेश्वर/ समाज कल्याण बागेश्वर,/श्रम विभाग / वन स्टॉप सेन्टर एवं जनपद में गठित पुलिस टीम के अधि0/कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।