बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। रायपुर छत्तीसगढ़ में दो से चार फरवरी तक 37वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित हुई।
खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
जिसमें जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 37वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जनपद की लता कोरंगा ने स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा देवाशीष दफौटी ने रजत व नमन खेतवाल, कांति व आयुष दफौटी ने कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है।