बागेश्वर : पुलिस ने 100 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 7 लोगों को किया गिरफ्तार

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बागेश्वर द्वारा युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु एवं आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत अवैध शराब/मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध समस्त थाना प्रभारियों व प्रभारी एसओजी0 बागेश्वर को अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

कीमत पांच लाख की शराब के साथ 7 गिरफ्तार

         उक्त क्रम में श्री शिवराज सिंह राणा क्षेत्राधिकारी  महोदय कपकोट/बागेश्वर के पर्यवेक्षण में दिनांकः 13-12-2021 को उ0नि0 श्री कुंदन सिंह रौतेला, प्रभारी एस0ओ0जी0 बागेश्वर द्वारा एस0ओ0जी0 व कोतवाली बागेश्वर की संयुक्त टीम के साथ बागेश्वर नगर क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थों की चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर धारी, हनुमान मंदिर के पास आल्टो वाहन संख्या UP-15- 7514, टाटा 407 वाहन संख्या- HR-61 B-1139 व रिट्ज कार वाहन संख्या- DL- 09-CAB- 9869 के चालकों से पूछताछ व वाहनों को चैक किया गया। वाहनों की चैकिंग के दौरान एस0ओ0जी0 टीम को आल्टो कार से 08 पेटी, टाटा407 से 82 पेटी व रिट्ज कार से 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। एस0ओ0जी0 टीम द्वारा मौके से शराब की तस्करी कर रहे 07 आरोपियों को कुल 100 पेटी अवैध अंग्रेजी हरियाणा मार्का शराब के साथ गिरफ्तार किया गया औऱ उक्त आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली बागेश्वर में मु0अ0सं0- 121/21, 122/21, 123/21 धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस टीम द्वारा दिनांक: 14-12-2021 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया  गया ।  अवैध शराब की  अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये आंकी गई। अवैध अंग्रेजी हरियाणा मार्का शराब को आरोपी हरियाणा से नैनीताल- अल्मोड़ा- सोमेश्वर वाया गरैछिना होते हुए टैंकर के अंदर व अन्य वाहनों में ला रहे थे।
      

एस0ओ0जी0 टीम का विवरणः-

उपनिरीक्षक श्री कुंदन सिंह रौतेला, प्रभारी एसओजी बागेश्वर, आरक्षी बसंत पंत, एस0ओ0जी0, आरक्षी राजेश भट्ट, एस0ओ0जी0, आरक्षी चंदन कोहली, एस0ओ0जी0, आरक्षी रमेश गढ़िया, एस0ओ0जी0, आरक्षी इमरान खान, एस0ओ0जी0, आरक्षी संतोष राठौर, एस0ओ0जी0, आरक्षी नरेंद्र गोस्वामी कोतवाली बागेश्वर, आरक्षी चा0 राजेन्द्र कुमार एस0ओ0जी0 शामिल रहे ।