March 27, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

बागेश्वर: चट्टान से गिरकर महिला की मौत के मामले में आया नया मोड़, पिता ने दंपति पर लगाया हत्या का आरोप

 1,310 total views,  6 views today

बागेश्वर: चुचेर गांव में पिछले माह चट्टान से गिरकर एक विवाहिता की मौत हो गई थी। अब मृतका के पिता कुंदन सिंह ने घटना को हत्या का मामला बताया हुए मृतका के पड़ोस में रहने वाले दंपति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को मामले की तहरीर दी है।

यह है मामला

बता दें कि चुचेर गांव निवासी नीमा देवी की बीते 5 अक्तूबर को चट्टान से गिरकर मौत हो गई थी। अब मृतका के पिता ने पड़ोस में रहने वाले दंपति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि नीमा का विवाह 30 अप्रैल 2021 को चुचेर गांव निवासी प्रकाश सिंह कोरंगा पुत्र मान सिंह कोरंगा से हुआ। शादी के बाद जब नीमा मायके आई तो उसने अपनी मां को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला हुकुम सिंह उस पर बुरी दृष्टि रखता है और आए दिन उसे धमकी देता रहता है। उसने यह भी बताया कि हुकुम सिंह ने उसके पति की नौकरी लगाने के नाम पर ससुर मान सिंह से दो लाख रुपये मांगे थे। इसका नीमा ने विरोध किया था। इसके बाद से वह रंजिश रखने लगा।

हुकुम सिंह चट्टान और नीमा की ओर बार-बार झांक रहा था

उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन मृतका को घटनास्थल से करीब 20 मीटर दूर हटा दिया गया था और उसके मुंह से झाग भी निकल रहा है। मृतका को देखकर चट्टान से गिरने की संभावना नहीं लग रही थी। उन्होंने कहा कि घटना वाले दिन भी जब मृतका घास काटने जा रही थी तो हुकुम सिंह चट्टान और नीमा की ओर बार-बार झांक रहा था। मृतका की सास के पूछने पर उसने बात टाल दी थी। मृतका के घास को जाने के बाद वह भी उसके पीछे चला गया और शाम को घर लौटा था। मृतका की सास लछिमा देवी के पूछने पर उसने बताया था कि वह विंगराणी से आ रहा है। विंगराणी में ही नीमा देवी की लाश मिली थी। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।