बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर जिले के कपकोट के बदियाकोट के आदि ब्रदी भगवती माता मंदिर में आठों पूजा का इसी माह भव्य रूप से आयोजन किया जाएगा।
भव्य होगा आयोजन
जानकारी के अनुसार यह आयोजन 24 अगस्त से होगा। इसके लिए इन दिनों पूजा की तैयारियों के क्रम में क्षेत्र के 16 पट्टी के गांवों में आमंत्रण दिया जा रहा है। श्रद्धालु मां की छंतोली लेकर यात्रा निकाल रहे हैं। नंगे पाव गांव-गांव जाकर पूजा का प्रचार-प्रसार करने के साथ-साथ लोगों को आयोजन के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। अगस्त में होने वाली आठ दिनी पूजा 31 अगस्त को भंडारे के साथ संपन्न होगी।
कोविड में रूकी थी पूजा
दरअसल भगवती मंदिर में आदिशक्ति की पूजा हर साल होती है लेकिन जात यात्रा के साथ आठों पूजा 12 साल में एक बार की जाती है। पिछली बार 2009 में पूजा हुई थी। लेकिन कोविड के कारण पूजा अपने समय पर नहीं हो सकी थी।