बागेश्वर: जिले में बर्फबारी व शीतलहर का अलर्ट, डीएम ने अधिकारियों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में मौसम में हो रहें बदलाव और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए डीएम आशीष भटगांई ने अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा है।

डीएम ने दिए यह निर्देश

जानकारी के अनुसार मौसम विज्ञान विभाग ने जिले में भारी बर्फबारी व कहीं-कहीं शीत दिवस की सम्भावना जताई है। जिस पर डीएम आशीष भटगांई ने अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि शीतलहर बर्फबारी के चलते गरीब, असहाय व निराश्रित व्यक्तियों को चिह्नित कर रेनबसेरों तक पहुंचाएं। सुनिश्चित करें की कोई भी व्यक्ति खुले स्थान पर न सोए, रैन बसेरों में निराश्रित व्यक्तियों को पर्याप्त विस्तर आदि उपलब्ध कराएं। इसके अलावा सड़क महकमे के अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।