बागेश्वर: भारी बारिश के अलर्ट के चलते कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

बागेश्वर: भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान और ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े कदम उठाए हैं।

आदेश जारी

मौसम विभाग के अनुसार 05.08.2026 को जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की संभावना है। इसे देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बागेश्वर (अपूर्वा पाण्डे) द्वारा आदेश जारी किया गया है कि दिनांक 05.08.2026 (बुधवार) को जनपद बागेश्वर के अंतर्गत कक्षा 01 से 12 तक के समस्त शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा।