कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी के आवास पर दिल्ली पुलिस को भेजे जाने पर जिला कांग्रेस इकाई ने कड़ी आपत्ति जताई है।
नाराज कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के पुतले का दहन किया
नाराज कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के पुतले का दहन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर ही राहुल गांधी के आवास पर पुलिस गई है। जिसकी कांग्रेस कड़े शब्दों में निंदा करती है।
इस अवसर पर उपस्थित रहे
इस मौके पर जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, राजेंद्र टंगड़िया, ललित बिष्ट, गीता रावल, सुनील भंडारी, गोकुल परिहार, लक्ष्मी धर्मशक्तू आदि मौजूद रहे।