बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। जहां एक दुकान में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गयी। जिसमें दुकान का सामान को नुकसान हुआ है।
दुकान में लगी आग-
जानकारी के अनुसार तहसील के सूदूरवर्ती गांव मटकोली(देवलबिछराल) निवासी दो भाईयों भरत बोरा किसन बोरा ने महिपाल नगरकोटी के मकान को किराए में लेकर स्वरोजगार शुरू किया। रोज की तरह दुकान बंद करके वह घर चले गए। सुबह लगभग 5:30 बजे मार्निंग वाक को निकले कांडा के कुछ लोगों ने देखा कि दुकान से धुंआ निकल रहा हैं इसकी सूचना दौड़कर दोनों भाईयों को आकर दी। जब स्टोर खोला, तब तक पूरा सामान स्वाहा हुआ था।
की मुआवजे की मांग-
दोनों भाईयों का कहना है कि बिजली के शार्ट सर्किट होने से आग लगी हैं यहां ड्रीप फ्रिज, माइक्रोवैव, सहित महत्वपूर्ण मंहगा सामान के साथ ही कल दोपहर में 60 हजार का सामान उतारा था वो भी रात को आग के हवाले को गया। जिसमें कुल मिलाकर 3 लाख का नुक़सान होने की बात कही गई है। वही दोनों भाईयों ने तहसीलदार कांडा को इसकी सूचना देते हुए मुआवजे की मांग की है।