बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी द्वारा थाना क्षेत्र के सी0एल0जी0 मैम्बर ,व्यापार मण्डल, टैक्सी यूनियन व क्षेत्र के संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इन वाहनों की आवाजाही में बदलाव
जिसमें सभी सदस्यों द्वारा गरुड़ बाजार व क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने के सम्बन्ध में अपनी अपनी बातें रखी सभी सदस्यों के आपसी राय से तय हुआ कि गरुड़ बाजार में प्रातः 08.00 बजे से 10.00 बजे तक व शाम को 02.00 बजे से 04.00 बजे तक बड़े वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस समय पर बाजार क्षेत्र मे बड़े वाहनों से कोई माल उतराई नही होगी। क्योकि यह समय स्कूल खुलने व बंद होने का भी है, दुर्घटनाओं में अंकुश तथा यातायात को सुचारू व जाम से निजात पाने के लिए आज से गरुड़ क्षेत्र से अन्य जनपदों हेतु आवाजाही करने वाले सभी बड़े वाहनों के लिए यह नियम प्रभावी रहेगा।
यातायात नियमों का रखें ध्यान
मीटिंग में बेहतर पुलिस व्यवस्था हेतु समस्याओं व सुझावों पर चर्चा की गयी तथा कार्यवाही हेतु आश्वसत किया गया। उपस्थित जनों से शान्ति/ कानून व यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु स्थानीय पुलिस को सहयोग करने की अपील की गयी। सभी को वर्तमान समय में बढ़ते अपराधों के बारे में बताते हुए किरायेदार सत्यापन, बाल भिक्षावृत्ति, साइबर अपराधों,महिला अपराधों,घरेलू हिंसा, नशे के दुष्परिणामों आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा एवं यातायात के संबंध में तथा उत्तराखंड पुलिस ऐप/गौरा शक्ति फीचर तथा टोल फ्री नंबर 112,1930 के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए अन्य क्षेत्रवासियों को भी जागरूक करने हेतु बताया गया।
टैक्सी चालकों जायज मांगों के लिए कानून व्यवस्था बनाएं रखें
वर्तमान में टैक्सी चालकों द्वारा ऑटोमेटिक फिटनेस एवं फिटनेस सेन्टर निजीकरण के विरोध को लेकर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन एवं हड़ताल के दृष्टिगत टैक्सी यूनियन अध्यक्ष गरुड़, बैजनाथ व पदाधिकारीयो सभी को अपनी जायज मांगों के लिए कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन करने हेतु अवगत कराया गया। तथा हिदायत दी गई की कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे आम जन मानस को परेशानी हो एवं कानून व्यवस्था बिगड़े। सभी को अवगत कराया गया कि किसी भी समस्या सूचना पर तत्काल पुलिस को सूचित करेंगे।