March 28, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

बागेश्वर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरयू नदी में बने पुल का किया लोकार्पण

बागेश्वर में दो दिवसीय जिले के भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सरयू नदी में बने पुल का रिबन काटकर लोकार्पण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और अन्य लोग मौजूद रहे।

देश की प्रगति में उत्तराखंड निभाएगा अहम भूमिका- सीएम

मुख्यमंत्री पुल के लोकार्पण के बाद बागनाथ में पूजा-अर्चना की। कहा कि उत्तराखंड देव भूमि है यहां देवताओं का वास है चारों धाम गंगा यमुना ऐसी तमाम नदियां प्राकृतिक सौंदर्य इस धारा में मौजूद है। देश की प्रगति में उत्तराखंड अहम भूमिका निभाएगा।

देश हर क्षेत्र में तेजी से कर रहा है प्रगति- सीएम

उन्होंने कहा प्रधानमन्त्री के नेतृत्व में देश और देशवासियों में आशा, विश्वास और नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उनके नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। वैश्विक स्तर पर भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। देश में नई कार्य संस्कृति की शुरूआत हुई है।

मौजूद रहे

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, सांसद अजय टम्टा, विधायक कपकोट सुरेश गड़िया, पूर्व विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।