बागेश्वर: सीओ ने पीएसी का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा ने कोषागार बागेश्वर में नियुक्त एक प्लाटून पीएसी का आकस्मिक निरीक्षण किया।

दिए यह निर्देश

इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय, भोजनालय तथा बैरिक आदि की जांच की। कार्यालय के अभिलेखों, शस्त्रागार में मौजूद अस्लाह/कारतूसों आदि को देखा। इस दोरान सभी अस्लाह, रजिस्टर सही स्थिति में मिले। सीओ ने बैरिक, भोजनालय व ड्यूटी स्थल की साफ-सफाई, रखरखाव ठीक रखने, ड्युटी के दौरान साफ सुथरी वर्दी पहनने, नशे का सेवन नहीं करने अपनी ड्यूटी का सही से निर्वहन करने, पोस्टिक आहार लेने, प्रतिदिन योग करने आदि का सुझाव भी दिया।