बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर जिले के कपकोट की दो बाक्सिंग खिलाड़ी भूमिका और रोशनी अब नेशनल खेलेंगी।
बाॅक्सिंग नेशनल चैंपियनशिप
मिली जानकारी के अनुसार दोनों का चयन सब जूनियर बालिका बाॅक्सिंग नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। बॉक्सर भूमिका बसेड़ा पुत्री प्रकाश सिंह बसेड़ा का 55 किलो भार वर्ग में चयन हुआ है। रोशनी आर्या पुत्री महेश राम का 52 किलो भार वर्ग में चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 18 से 26 मार्च तक नोएडा (उत्तर प्रदेश) में आयोजित कराई जाएगी।