बागेश्वर: दीजिए बधाई: 22वीं राष्ट्रीय माउंटेन बाइक चैंपियनशिप, शानदार प्रदर्शन के साथ अनुनय जोशी ने जीता कांस्य पदक

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर जिले के युवा साइकिलिस्ट अनुनय जोशी को बधाई दीजिए। इंडियन साइकिल फेडरेशन आफ इंडिया के तत्वाधान में 22वीं राष्ट्रीय माउंटेन बाइक चैंपियनशिप आयोजित हुई। जिसमें अनुनय जोशी ने कांस्य पदक जीता है।

जीता कांस्य पदक

मिली जानकारी के अनुसार यह प्रतियोगिता अरुणाचल प्रदेश के रोइंग में 12 से 15 फरवरी तक हुई। यूथ ब्वायज वर्ग में देश के 18 राज्यों के 36 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कड़े मुकाबले में तमिलनाडु के खिलाड़ियों ने स्वर्ण और रजत पदक जीते, जबकि अनुनय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता।

दी शुभकामनाएं

उनकी इस इस उपलब्धि पर आकांक्षा कोंडे, एडीएम एनएस नबियाल, सीडीओ आरसी तिवारी, विधायक पार्वती दास, सुरेश गढ़िया, जिपंअ शोभा आर्या, दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, भूपेश उपाध्याय, नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल आदि ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं।