बागेश्वर: सुप्रसिद्ध छायावादी कवि सुमित्रानंदन पंत को भारत रत्न दिए जाने की उठी मांग

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में बीते कल 20 मई मंगलवार को प्रसिद्ध छायावादी कवि सुमित्रानंदन पंत की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

किया गया सम्मानित

जानकारी के अनुसार इस मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे साहित्यकारों ने कवि सुमित्रानंदन पंत की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।‌ साथ ही उनकी रचनाओं और जीवन के बारे में चर्चा की। इस मौके पर समारोह में मुख्य अतिथि प्रो. चंद्र प्रकाश फुलोरिया ने कहा कि कवि पंत ने प्रकृति को बहुत ही करीब से देखा है और अपनी रचनाओं में शामिल किया है। उन्होंने कवि पंत को भारत रत्न दिए जाने की मांग की। साथ ही मां भ्रामरी जन कल्याण समिति ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया।

रहें मौजूद

इस कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र जोशी ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया। इस मौके पर रतन सिंह किरमोलिया, नंदन सिंह अल्मिया, रमेश बृजवासी, जीत सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।