बागेश्वर: जिला स्तरीय गणित विजर्ड और स्पेल जीनियस प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को किया पुरस्कृत

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में समग्र शिक्षा के तहत प्रतियोगिता आयोजित हुई।

चारों प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में होंगे शामिल

जिसमें प्राथमिक स्तर में पांचवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के बीच जिला स्तरीय गणित विजर्ड और स्पेल जीनियस प्रतियोगिता कराई गई। इस प्रतियोगिता में तीनों विकासखंडों से विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। मैथ्य विजर्ड प्रतियोगिता में राप्रावि पिंगलो की प्रतिष्ठा जोशी पहले और राप्रावि कपकोट के खिलेश टाकुली दूसरे स्थान पर रहे। स्पैल जीनियस में राप्रावि कपकोट के आयुष्मान शाही को पहला, इसी विद्यालय के राहुल टाकुली को दूसरा स्थान मिला। चारों प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी करेंगे। विजेताओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए।