बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में बारह दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण आयोजित हो रहा है।
दी यह जानकारी
जानकारी के अनुसार यहां बारह दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को उद्यमिता विकास कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया और मॉडल को समझाया। साथ ही विधायक प्रतिनिधि भाष्कर दास ने युवाओं को स्वरोजगार अपनाकर स्वावलंबी बनने की अपील की। भाजपा मंडल महामंत्री डीके जोशी ने उत्तराखंड में नारी शक्ति एवं स्थानीय उत्पादन के ब्रांडिंग के विभिन्न पहलुओं पर जोर दिया।