पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी इन दिनों गांव के प्रवास पर हैं। उनसे मिलने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों का भी तांता लगा हुआ है। इसी बीच भद्रतुंगा से लोग उनसे मिलने आए और 18 को भद्रतुंगा आने का निमंत्रण दिया।
भद्रतुंगा में तीन दिवसीय छोटा अर्द्धकुंभ के आयोजन चल रही तैयारी
पूर्व प्रधान गणेश चंद्र उपाध्याय ने पूर्व सीएम कोश्यारी को बताया कि देवानंद महराज के सानिध्य में बैशाखी पूर्णिमा के अवसर पर भद्रतुंगा में तीन दिवसीय छोटा अर्द्धकुंभ के आयोजन की तैयारी चल रही है। इसके लिए वहां मैदान समतली करण के अन्य कार्य होने हैं।
18 मार्च को शामा औऱ झूनी गांव के साथ भद्रतुंगा का दौरा
पूर्व सीएम कोश्यारी ने बताया कि 18 मार्च को वह शामा औऱ झूनी गांव जा रहे हैं। कार्यक्रम में प्रदेश के क़ृषि मंत्री भी आ रहे हैं उसी दिन वह भद्रतुंगा भी जाएंगे।