बागेश्वर: नगर में फिर से बुलेट छोड़ रहे पटाखे, स्थानीय जनता ने कार्रवाई की मांग की

जनपद के पुलिस अधिकारी इन दिनों पुलिस भर्ती में व्यस्त हैं, जिससे असामाजिक तत्वों को फिर से नियमों का उल्लंघन करने की छूट मिल गई है। जनपद में इन दिनों रेटो साइलेंसर की बुलेट चलने लगी हैं जो कि आम आदमी के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं।

रेटो साइलेंसर की बुलेटों के खिलाफ अभियान चलाकर इस पर अंकुश लगाया था

  पुलिस द्वारा समय- समय पर यातायात सुरक्षा के लिए अभियान चलाया जाता है। पूर्व में पुलिस द्वारा सरकार के आदेश पर रेटो साइलेंसर की बुलेटों के खिलाफ अभियान चलाकर इस पर अंकुश लगाया था, परंतु इन दिनों एक बार फिर से नगर में रेटो साइलेंसर की बुलेट दौड़ने लगी हैं। कई लोग रात में भी नगर में पटाखा छोड़ते हुए फर्राटे भरते हैं। बताया जा रहा है कि इनके द्वारा कई बार देर रात भी रेटो साइलेंसर का प्रयोग किया जाता है, जबकि बुलेट में इसका प्रयोग अवैध है।

कार्रवाई की मांग की

स्थानीय जनता ने पुलिस से रात में घूमने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।