जिला अस्पताल बागेश्वर में उपचार करा रहे दो पीड़ितों को ‘बी’ बॉजिटिव व ‘बी’ निगेटिव रक्त की कमी होने पर प्रमोद पांडे व पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने रक्तदान किया। गीता ने 12वीं तथा प्रमोद ने आठवीं बार रक्तदान किया।
रेडक्रॉस की मदद से एक-एक यूनिट रक्तदान किया
जिला अस्पताल में दोनों का उपचार चल रहा है। उनके शरीर में रक्त की कमी को देखते हुए चिकित्सकों ने तत्काल खून चढ़ाने की बात कही। रेडक्रॉस सोसायटी के कन्हैया वर्मा को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल सोशल मीडिया पर अपील की। जिसे देखकर दोनों ने जिला रक्त कोषागार में रेडक्रॉस की मदद से एक-एक यूनिट रक्तदान किया।
मौजूद रहे
इस मौके पर डॉक्टर सावित्री तिवारी, लैब टेक्निशियन योगेश धर्मसक्तू,चन्द्रभानु गढ़िया और रेडक्रॉस जिला समिति सदस्य मौजूद रहे।