बागेश्वर से दुखद खबर सामने आई है। यहां कपकोट में चार बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई । सभी बच्चें एक ही गांव के थे । तीन बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं जबकि एक की तलाश जारी है ।
बता दें कि इनमें से तीन बालक हल्द्वानी पढ़ते थे और इन दिनों अवकाश पर आए हुए थे। उनके साथ एक स्थानीय बालक भी नहाने के लिए गया हुआ था ।
सुबह नाश्ता के बाद नदी में नहाने गए थे किशोर
प्राप्त जानकारी के अनुसार कपकोट के गोगीना गांव में बर्थी गधेरे छोटी नदी में नहाते समय चार किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई । चारों किशोर सुबह नाश्ता के बाद नदी में नहाने चले गए थे । नहाते वक्त वह गधेरे के तलाब में डूब गए। जैसे ही ग्रामीणों को इसकी खबर मिली वह गधेरे की तरफ दौड़े और तीन किशोरों को पानी से बाहर निकाल लिया । एक किशोर की खोजबीन जारी है ।
चौथे किशोर की खोज जारी
जानकारी के मुताबिक अभिषेक सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह रौतेला (17 वर्ष), अजय सिंह पुत्र नारायण सिंह रौतेला (16 वर्ष) व सुरेश सिंह उर्फ पंकज पुत्र दुर्गा सिंह (13 वर्ष) के शव निकाल लिए गए हैं। चौथा 14 वर्षीय किशोर विक्रम सिंह पुत्र नारायण सिंह का पता नहीं चल सका है। जिसकी खोज जारी है।