बागेश्वर: बागनाथ मंदिर से भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक के साथ शुरू हुई होली गायन


मार्च का महीना है। मार्च में होली का त्यौहार भी है।  जिसे पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। जिसमें  उत्तराखंड कुमाऊं की पारंपरिक होली जग विख्यात है।

होली गायन की शुरुआत-

यहाँ 1 मार्च को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर बागेश्वर के बागनाथ मंदिर से भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक के साथ होली गायन मंदिरों से शुरू हो गयी है। जिस पर गांवों के लोगों ने भगवान बागनाथ की स्तुति की। अजी हो जी शंभो तुम क्यों न खेले होरी लला बोलों से होली गायन की शुरुआत की।