अल्मोड़ा: भव्य होगा श्रावणी मेला, इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम में श्रावणी मेले का आयोजन होने वाला है।

प्रसिद्ध जागेश्वर धाम बनेगा नो स्मोकिंग जोन

मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में ऐतिहासिक श्रावणी मेला कल 16 जुलाई से शुरू होगा। मेले में प्लास्टिक का प्रयोग भी पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। जागेश्वर पूर्ण रूप से पॉलीथिन मुक्त रहेगा। जागेश्वर धाम को ईको फ्रेंडली बनाने की पहल शुरू हो चुकी है। मंदिर में प्रसाद के लिए प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। प्रतिबंधित पॉलीथिन पर सामान बेचते हुए पकड़े जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।