बागेश्वर: आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों में होगा रसोई गैस का वितरण, देखें अपनी गैस एजेंसी का सप्लाई शेड्यूल

​बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है।बागेश्वरजनपद के उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। आज, 21 मार्च (शनिवार) को जिले की विभिन्न गैस एजेंसियों द्वारा अलग-अलग विकासखंडों और ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की आपूर्ति की जाएगी। प्रशासन और संबंधित एजेंसियों ने सुचारू वितरण के लिए वाहनों का रूट तय कर दिया है।

एजेंसी वार वितरण सूची

• ​इण्डेन गैस सर्विस (बागेश्वर): आज मंडलसेरा, पीपल चौक, भागीरथी और रीमा क्षेत्रों में गैस बांटी जाएगी।
• ​इण्डेन गैस सर्विस (गरुड़): मझकोट, सिमार, नरसिंह चौरा, थापलीधार, पिंगलो किटोली, जिजोली और खडेरिया क्षेत्रों में आपूर्ति होगी।
• ​इण्डेन गैस सर्विस (कपकोट): पोथिंग, कपकोट, खाईबगड़ और भराडी बाजार के उपभोक्ताओं को आज सिलेंडर मिलेंगे।
• ​इण्डेन गैस सर्विस (कंडा): विजयपुर, गनवा सिरौली, धपोली और सातचौरा क्षेत्र में गैस वितरण किया जाएगा।
• ​शिखर भारत गैस (शामा): डंगोली, गलाई, घांघली, वज्युला, चौफुला, बैजनाथ गरुड़ बाजार, टीट बाजार, भराडी, असों, कपकोट, खडलेख, शामा और झोपड़ा में सप्लाई रहेगी।
• ​शुभम गैस एजेंसी (HP गरुड़): मंडलसेरा, बिलौना, नदीगाव और चामी क्वेराली क्षेत्रों में गैस वितरित की जाएगी।

की यह अपील

सभी गैस एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि आपूर्ति के लिए अलग-अलग वाहनों को रवाना किया गया है। उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे अपने क्षेत्र में वाहन पहुँचने पर निर्धारित नियमों के अनुसार ही सिलेंडर प्राप्त करें।