बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां जिले के नुमाइशखेत मैदान में ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हो गया है।
फुटबॉल प्रतियोगिता-
जिसमें इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों की 15 टीमें प्रतिभाग करेंगी। जिसमें पहला मुकाबला रविवार को अल्मोड़ा और मुनस्यारी की टीम के बीच खेला जाएगा। बताया गया है कि इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को एक लाख और उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये की राशि पुरस्कार में दी जाएगी।