बागेश्वर: वाॅलीबाल प्रतियोगिता में स्टेडियम टीम ने पुलिस टीम को हराया

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में खेल विभाग की ओर से वॉलीबाल मैच आयोजित हुआ।

स्टेडियम ने जीता मुकाबला

इस मुकाबले में स्टेडियम और बागेश्वर पुलिस विभाग की टीम आमने सामने थीं। जिसमें स्टेडियम की टीम ने 2-1 से मुकाबला अपने नाम किया। इससे पहले मैच का शुभारंभ एसडीएम हरगिरि, सीओ शिवराज सिंह राणा और तहसीलदार दीपिका आर्या ने किया।