बागेश्वर: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने कलक्ट्रेट परिसर में खोला कैंटीन, मिलेंगे यह उत्पाद

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में डीएम कार्यालय के पास स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने कैंटीन खोला है।

समूह की महिलाओं ने खोला कैंटीन

मिली जानकारी के अनुसार अब कलक्ट्रेट परिसर में आने वालों को चाय-पानी, भोजन संबंधी परेशानी नहीं होगी। यहां स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने कैंटीन खोलकर रोजगार शुरू किया है। इस कैंटीन में समूह के सदस्य खाद्य सामग्री और फैंसी उत्पाद बेचेंगे। साथ ही इस कैंटीन में पहाड़ी दालें, घर की बनाईं बड़ियां, फैंसी पौधों के गमले समेत अन्य पहाड़ी उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे।