बागेश्वर: भालू के हमले में पशुपालक गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर‌

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां लगातार जंगली वन्य जीवों का आतंक बढ़ता जा रहा है। जिसमें अब भालू ने एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

भालू का आतंक

जानकारी के अनुसार यह मामला बागेश्वर के कपकोट का है। जहां जंगल में भेड़-बकरी चरा रहे पशुपालक शेर सिंह पर एक भालू ने हमला कर दिया। भालू ने पीड़ित के चेहरे और पैरों का मांस अपने दांतों से काट खाया। घायल शख्स को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर‌ कर दिया गया है। वहीं इस घटना से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट गया है। ग्रामीणों ने भी वन विभाग से इन वन्य जीवों से निजात दिलाने की मांग की है। साथ ही शेर सिंह के परिवार वालों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।