बागेश्वर: ईंधन की बढ़ती खपत के साथ वाहनों की लग रही भारी भीड़

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में जिले में शादी- विवाह कार्यक्रम के चलते तेल की खपत भी बढ़ गई है। इस वजह से कई पंपों में शाम होते-होते तेज खत्म हो जाता है।

तेल की खपत-

यहां आज मंगलवार की सुबह माल रोड स्थित पंप में जैसे ही टैंकर आया वैसे ही तेल भरवाने के लिए दो पहिया वाहन चालकों की भीड़ लग गई। इस कारण कई बार वहां जाम की स्थिति भी पैदा हो गई। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि तेल भरवाने के लिए टैक्सी वाहनों को एक साथ भेजने के बजाए एक-एक करके भेजने की मांग की है।