बागेश्वर: कौसानी में बनेगा ओपन जिम, युवाओं को मिलेगा लाभ

बागेश्वर से जुड़ी खबर है। बागेश्वर की जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कौसानी के केंद्रीय विद्यालय (केवि) में पेयजल कमी दूर करने के लिए जल संस्थान के अधिकारियों प्रस्ताव बनाए।

ओपन जिम बनने पर बनी सहमति

इसके अलावा प्रधानाचार्य मीना सुयाल के प्रस्ताव पर वहां ओपन जिम स्थापित करने पर भी सहमति जताई गई है। कौसानी में ओपन जिम बनने से युवाओं को लाभ मिलेगा।