बागेश्वर: जानवर को बचाने के चलते खेत में पलटा बोलेरो वाहन, चालक समेत सात यात्री घायल

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां राजस्व क्षेत्र पिंगलो में एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

खेत में पलटा वाहन-

जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम सिरौली-सिमखेत मार्ग पर आयुर्वेदिक अस्पताल के समीप जानवर को बचाने के चक्कर में बोलेरो यूके04, टीए-0073 के असंतुलित लगभग 25 मीटर नीचे खेत में पलट गई। जिसमें चालक समेत सात यात्री घायल हो गए। जिस पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सीएचसी बैजनाथ में भर्ती कराया।

चालक समेत सात यात्री घायल-

घायलों की पहचान चालक राजेश चंद्र पुत्र विशंभर दयाल मिश्रा उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम गैरलेख, गंगा सिंह पुत्र नारायण सिंह उम्र 42 वर्ष, चंपा देवी पत्नी गंगा सिंह उम्र 45 वर्ष, उमा देवी पत्नी सुंदर सिंह उम्र 30 वर्ष, राहुल पुत्र पान सिंह उम्र छह वर्ष, जानकी देवी पत्नी पान सिंह उम्र 32 वर्ष, पुष्पा देवी पत्नी हरि सिंह उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है। सभी लोग सिमखेत निवासी हैं।