बागेश्वर: बारिश का कहर: मकान गिरने से सास-बहू घायल

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां गरुड़ ब्लॉक के लाहुर घाटी में अतिवृष्टि ने कहर‌‌ बरपाया हुआ है।

अतिवृष्टि से नुकसान-

लगातार हो रही बारिश से लोगों के लिए खतरा बढ़ रहा है। हालात चिंताजनक बने हुए हैं। जखेड़ा में मकान गिरने से सास-बहू मलबे में दब गए, बारिश से गीता देवी पत्नी रमेश राम और महेंद्र कुमार पुत्र प्रेम राम के आवासीय भवन ध्वस्त हो गए। घर गिरने से गीता दैवी और उनकी सास भागुली देवी मलबे में दब गए। घर में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने शोर सुना तो वह दौड़कर मौके पर आए और घर के भीतर दबी सास और बहू को मलबा हटाकर बाहर निकाला। गनीमत रही कि दोनों को किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई।