बागेश्वर: शिव शक्ति टैक्सी यूनियन कल्याण समिति के अध्यक्ष बनें पुष्कर जोशी

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां गुरुवार ‌को‌ शिव शक्ति टैक्सी यूनियन कल्याण समिति की बैठक हुई। जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।

कार्यकारिणी का गठन-

जिसमें पुष्कर जोशी यूनियन के अध्यक्ष और प्रकाश उपाध्याय महासचिव चुने गए। टैक्सी यूनियन की कार्यकारिणी में राजेंद्र नेगी को उपाध्यक्ष, उमेश पांडेय को कोषाध्यक्ष, प्रदीप कुमार को संरक्षक चुना गया। कैलाश चंद्र टम्टा सचिव, नरेंद्र सिंह संगठन मंत्री, जीवन तिवारी को संचालक, शिव सिंह और जगत सिंह नेगी को सह सचिव चुना गया।

यह लोग रहें मौजूद-

इस दौरान दीप चंद्र, भुवन भंडारी, कमल भंडारी, इंद्र सिंह, सुंदर लाल, पूरन सिंह आदि मौजूद रहे।