सुपरस्टार थलापति विजय ने अपने फिल्मी करियर को कहा अलविदा, हुए इमोशनल, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी उनकी आखिरी फिल्म

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय ने अपने फिल्मी करियर को अलविदा कह दिया है।

इमोशनल हुए थलापति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ होगी। जो अगले साल जनवरी में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इससे पहले बीते दिन 27 दिसंबर को मलेशिया में ‘जन नायकन’ का ऑडियो लॉन्च इवेंट होस्ट किया गया था। इस मौके पर अभिनेता काफी इमोशनल नजर आए और अपनी आखिरी फिल्म को ‘दर्दनाक’ बताया। थलापति विजय ने अपनी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर कहा- ‘मुझे नहीं पता कि ये कहना चाहिए या नहीं, लेकिन मेरी आखिरी फिल्म थोड़ी दर्दनाक थी, है ना? आप मुझसे क्या करवाना चाहते हैं?’
यह फैसला विजय थलापति ने एक्टिंग छोड़कर राजनीति पर ध्यान देने के चलते लिया है। पिछले साल उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी, तमिलगा वेट्ट्री कजगम को लॉन्च किया था। अब एक्टर आगामी तमिलनाडु राज्य चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

यह कलाकार शामिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय की आखिरी फिल्म 9 जनवरी, 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी। इस फिल्म को एच. विनोद ने डायरेक्ट किया है। वहीं फिल्म में बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण, और प्रियामणि जैसे कलाकार भी अहम रोल में नजर आएंगे।