बागेश्वर: बारिश का कहर: भारी बारिश के चलते तीन मकान क्षतिग्रस्त

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई हैं। यहां बारिश का दौर जारी है। अभी दो दिन तक मौसम विभाग ने बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है।

भारी बारिश का कहर-

यहां बागेश्वर में बारिश के दौरान तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए। जिले की तीन सड़कों पर शुक्रवार को भी यातायात सुचारु नहीं हो सका। सड़कें बंद रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार शुक्रवार को सकीड़ा में मनोज कुमार पुत्र विशन लाल, सुतरगांव निवासी सरस्वती देवी पत्नी विशन लाल और सुतरगांव निवासी नाथ लाल पुत्र बची लाल का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। प्रभावित परिवारों को अहेतुक राशि वितरित करने की कार्रवाई की जा रही है।‌ वहीं यहां अभी भी बारिश से डर‌ का खतरा बना हुआ है।