बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां बागेश्वर विकासखंड के रैखोली जूनियर हाईस्कूल में एक ऐसी घटना घटी, जिससे हर कोई डर गया। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
स्कूल में मचा हड़कंप-
जानकारी के अनुसार यहां बागेश्वर के एक स्कूल से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक-दो नहीं बल्कि 6-7 छात्राएं अचानक चीखने चिल्लाने लगीं। इसके बाद छात्राएं दहाड़ें मारकर रोने लगी और बेहोश हो गईं। यह घटना बुधवार की बताई जा रही है। जब यह वीडियो वायरल हुआ तो प्रशासन द्वारा 1 दिन बाद स्कूल का जायज़ा लिया गया। इस घटना के बाद गुरुवार को प्रशासन समेत डॉक्टर्स की टीम जूनियर हाईस्कूल पहुंची और छात्राओं की काउंसिलिंग की इस घटना के बाद से स्कूल में डर का माहौल बना हुआ है।
भूत प्रेत का बताया साया-
जिसके बाद स्थानीय लोग इसे लेकर अलग अलग बातें कह रहे हैं। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में अंधेरे कमरों के कारण डर लगने से छात्राएं विचलित होकर बेहोश हो रही हैं। कई ग्रामीण इसे देवी देवता से जोड़कर भी देख रहे हैं। गांव वालों का कहना है कि यहां माता रुष्ट हो गई हैं, जिसका असर बच्चों पर दिख रहा है।
मास हिस्टीरिया–
कुछ लोग इस घटना को मास हिस्टीरिया बता रहे हैं। मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि यह मास हिस्टीरिया के लक्षण हैं। इसमें लोग असामान्य और अस्वाभाविक व्यवहार करते हैं। ये हरकतें विचारों और भावनाओं या स्वास्थ्य लक्षणों के चलते आ सकता है। डॉक्टर इसे मानसिक स्वास्थ्य स्थिति भी बताते हैं।
कोट- लड़कियां नाबालिग है। इस वजह से विडियो अपलोड नहीं किया गया।