बागेश्वर: वन पंचायत सरपंच संगठन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन, पूरन सिंह रावल बनें जिलाध्यक्ष

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में वन पंचायत सरपंच संगठन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

कार्यकारिणी का गठन-

जिसमें गुरुवार को नगर के एक होटल में सरपंच संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें पूरन सिंह रावल दोबारा संगठन के जिलाध्यक्ष चुने गए। धीरज सिंह मेहरा को जिला सचिव चुना गया। वहीं संगठन में शोभा भरड़ा को महामंत्री, देवेंद्र सिंह गढ़िया को उपाध्यक्ष, दीपक कुमार, जगदीश जोशी को कोषाध्यक्ष और भगवत सिंह नगरकोटी को मीडिया प्रभारी चुना गया।