बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। नवरात्र और दशहरे के दौरान नुमाइशखेत मैदान में बाहरी व्यापारियों की दुकानें लगाने का व्यापारियों ने विरोध किया है।
कहीं यह बात-
जिस पर आक्रोशित व्यापारियों ने नगरपालिका परिसर में प्रदर्शन किया। जिस पर व्यापारियों ने कहा कि नवरात्र के मौके पर नुमाइशखेत मैदान में दुर्गा और देवी पूजा महोत्सव के साथ रामलीला का मंचन किया जाता है।आयोजनों से नगर के व्यापारियों को भी लाभ मिलता है, लेकिन नगरपालिका व्यापारियों को इस लाभ से वंचित रखने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बाहरी व्यापारियों को नुमाइशखेत मैदान में दुकानों का आवंटन किया जा रहा है। इससे बाहरी व्यापारियों की दुकानें लगने से स्थानीय व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ता है।
दी यह चेतावनी-
जिस पर व्यापारियों ने जबरन बाहरी लोगों को दुकान दिए जाने पर दुर्गा-देवी पूजा समिति और रामलीला कमेटी के साथ लेकर सभी आयोजन स्थगित करने की चेतावनी दी है।