बागेश्वर: आज व्यापार मंडल ने बाजार बंद करने का किया ऐलान

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। आज बागेश्वर में बाजार बंद का ऐलान किया गया है। नवरात्र और दशहरा के दौरान नुमाइशखेत मैदान में बाहरी व्यापारियों को दुकानें आवंटित करने का विरोध पर‌ यह फैसला किया गया है।

बाजार बंद का ऐलान-

एसडीएम और व्यापारियों के बीच दो दौर की वार्ता विफल होने के बाद व्यापार मंडल ने आज को बाजार बंद रखने का एलान किया है।‌ साथ ही व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने नगर में डुगडुगी कर सभी व्यापारियों से अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की है। वहीं आज‌ व्यापारी बाजार बंद रखकर बाहरी व्यापारियों को दुकान आवंटित करने का विरोध करेंगे।

नगरपालिका के विरोध में बंद बाजार-

नुमाईशखेत में 40 दुकान बाहर के लोगों को आवंटन करने पर

व्यापारियों ने पालिका के विरोध में पूरा बाजार बंद कर दिया है। व्यापारियों का कहना है कि नवरात्र में नुमाईखेत में रामलीला और दुर्गा महोत्सव होते हैं। इस महोत्सव में लोग बच्चों को लेकर आते हैं। महिलाएं व्रत कर भजन आदि का गायन करती हैं, लेकिन पालिका ने 40 दुकानें बाहर के लोगों को दे दी। मैदान में घूमने तक की जगह नहीं रह गई है। उन्होंने तीन दिन इसका विरोध किया।