March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

बागेश्वर: वन की आग रोकने के लिए डीएम ने 14 लाख, 95 हजार की धनराशि स्वीकृत की, जानें पूरी खबर

बागेश्वर:जिले में लगातार बढ़ रही आग की घटनाओं पर नियंत्रण रखने के लिए जिलाधिकारी ने आपदा मोचन निधि से वन विभाग को 14 लाख, 95 हजार की धनराशि स्वीकृत की हैं। इस राशि जनजागरूकता अभियान के अलावा उपकरण की खरीदारी में खर्च होगा। स्वीकृति धनाराशि इसी मद में खर्च होगी। विभाग को उपयोगिता प्रमाण पत्र भी आपदा विभाग को सौंपना होगा।

जिलाधिकारी ने शुक्रवार को वन विभाग को 14 लाख, 95 हजार की धनराशि स्वीकृत की है

मालूम हो कि गत दिनों प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी ने जिलाधिकारी वनाग्नि रोकने के लिए धनराशि की मांग की थी। जिलाधिकारी ने शुक्रवार को वन विभाग को 14 लाख, 95 हजार की धनराशि स्वीकृत की है। इस राशि में से 1.40 लाख से जनजागरूकता, 2.50 लाख रिपीटर वायरलैस हेतु तथा 55 हजार फायर ब्लौवर क्रय होगा।

स्वीकृत धनराशि का उपयोग किसी अन्य कार्य में किये जाने पर प्रभागीय वनाधिकारी पूर्ण रूप से उत्तरदायी होंगे

स्वीकृति धनराशि का उपयोग उसी मद में किया जाए जिस प्रयोजन हेतु धनराशि स्वीकृत की जा रही है। स्वीकृत धनराशि का उपयोग किसी अन्य कार्य में किये जाने पर प्रभागीय वनाधिकारी पूर्ण रूप से उत्तरदायी होंगे। क्रय किए गए उपकरणों, सामग्री की सूची सत्यापित कर अनिवार्य रूप से आपदा प्रबंधन कार्यालय को उपलब्ध करायी जाएगी। साथ ही उपयोगिता प्रमाण पत्र भी आपदा प्रबंधन कार्यालय को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।