बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में पुलिस मुख्यालय देहरादून पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में दिनांक- 31/10/2025 को अजय शाह, पुलिस उपाधीक्षक, बागेश्वर की अध्यक्षता में व कैलाश सिंह बिष्ट प्रभारी कोतवाली बैजनाथ की उपस्थिति में ग्राम गलई कोतवाली बैजनाथ में जनता की समस्याओं से संबंधित मुद्दों के समाधान हेतु रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।
जनता की सुनी समस्याएं
इस चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों से विभिन्न विषयों पर वार्ता करते हुए उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर मौके पर ही यथासंभव समाधान कराया गया।
साथ ही साइबर अपराध जागरूकता में उपस्थित लोगों को साइबर धोखाधड़ी (जैसे OTP शेयर न करना, डिजिटल अरेस्ट, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी), महिलाओं की सुरक्षा (जैसे ‘डायल 1090’ और ‘112’ का उपयोग), और नशीले पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा यातायात नियमों की भी जानकारी दी।