अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नगर अल्मोडा के वन-वे व्यवस्था में शीतकालीन मौसम के दृष्टिगत दिनांक 03.11.2025 से समय परिवर्तन किया गया है। अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस द्वारा शीतकालीन मौसम के दृष्टिगत दिनांक 03.11.2025 से नगर अल्मोड़ा की यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया गया हैं।
जो निम्नवत् हैं
1- माल रोड अल्मोड़ा पर प्रातः 08.00 बजे से सायं 07.00 बजे तक अब वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी। उक्त अवधि में समस्त चौपहिया वाहन लक्ष्मेश्वर से शिखर की तरफ प्रवेश नहीं करेगें।
2-एल आर शाह रोड पर शिखर से एन0टी0डी0 की तरफ समस्त चौपहिया वाहन प्रवेश नहीं करेगें।वन-वे व्यवस्था प्रातः 08.00 बजे से सायं 08:00 बजे तक लागू रहेगी।
3-लिंक रोड/टैक्सी स्टैण्ड तिराहे से चौघानपाटा, करबला की तरफ समस्त चौपहिया वाहन प्रवेश नहीं करेगें, वन-वे व्यवस्था प्रातः 08.00 बजे से सायं 07.00 बजे तक लागू रहेगी।
4-लक्ष्मेश्वर तिराहा से शिखर की तरफ समस्त चौपहिया वाहन प्रवेश नहीं करेगें, वन- वे व्यवस्था प्रातः 08.00 बजे से सायं 07:00 बजे तक लागू रहेगी।
5- रविवार के दिन माल रोड पर वन वे व्यवस्था नहीं रहेगी।