बागेश्वर: पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिया दिवाली गिफ्ट,‌ धन-धान्य कृषि योजना की लांच, किसानों के लिए एक नई दिशा और आत्मनिर्भरता का बताया आधार

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर, पूसा से पी.एम. धन-धान्य कृषि योजना, दलहन आत्मनिर्भरता मिशन, तथा कृषि अवसंरचना कोष, पशुपालन, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की 2100 से अधिक परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ, उद्घाटन व शिलान्यास किया।

बड़ी संख्या में प्रगतिशील कृषकों ने लिया भाग

इस कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण जनपद बागेश्वर के कृषि विज्ञान केंद्र, काफ़लीगैर के साथ साथ विकासखंड बागेश्वर, कपकोट एवं गरुड़ के विकासखंड सभागारों में भी आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में प्रगतिशील कृषकों ने भाग लिया। विकासखंड बागेश्वर में मुख्य विकास अधिकारी  आर.सी. तिवारी  ने उपस्थित कृषकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री द्वारा प्रारंभ की गई योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने इन योजनाओं को कृषि क्षेत्र के लिए एक नई दिशा और आत्मनिर्भरता का आधार बताया।

रहें उपस्थित

इस कार्यक्रम में जनपद के कृषि विभाग, रेखीय विभागों, एवं अन्य विभागों के अधिकारीगण, कर्मचारी, तथा स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।