बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर अक्षय प्रहलाद कोंडे के निर्देशानुसार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
60 छात्रों को यातायात के नियमों के बारे में दी जानकारी
इसी के क्रम में दिनांक 11/12/2023 को पुलिस उपाधीक्षक यातायात के निर्देशन में यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक चंदन सिंह भंडारी द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज विक्टर मोहन जोशी बागेश्वर में चलाए जा रहे सात दिवसीय एनएसएस कैंप में जाकर 60 छात्रों को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया गया तथा बिना हेलमेट व दुपहिया वाहन पर तीन सवारी, नाबालिक द्वारा वाहन चलाने, खतरनाक तरीके से वाहन को चलाना तथा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर एमवी एक्ट के तहत की जाने वाली कार्यवाही के बारे में बताया गया तथा एमवी एक्ट मैं एक “नेक व्यक्ति” के लिए स्कीम के बारे में बताया गया
किया जागरूक
उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न प्रकार के एप जैसे उत्तराखंड पुलिस एप, गौरा शक्ति एप, देवभूमि एप, उत्तराखण्ड ट्रैफिक आई एप,सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग ना करने के सम्बंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त सभी को उत्तराखण्ड पुलिस के विभिन्न हेल्पलाईन नम्बर डायल 112,1090 व 1930 की भी जानकारी प्रदान की गयी।