बागेश्वर: रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण जारी, 40 छात्र-छात्राओं ने उठाया लहरों का आनंद

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है । सरयू नदी में रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण चौथे दिन भी जारी रहा । जिसमें 40 छात्र – छात्राओं ने सरयू की लहरों का लुत्फ उठाया । पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित तथा कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण सरयू नदी में चौथे दिन भी जारी रहा। जिले के 40 छात्र-छात्राएं सरयू नदी में लहरों का आनंद ले रहे हैं।

दूसरा चरण 28 सितंबर से शुरू होगा

बता दें कि पहले चरण में पांच दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम में 40 प्रतिभागी प्रशिक्षण ले रहे हैं। जबकि दूसरा चरण 28 सितंबर से यानी कल से शुरू होगा ।  उसमे भी 40 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा ।

प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है

राफ्टिंग का प्रशिक्षण रीवर गाइड भूपेंद्र सिंह,राजेंद्र सिंह ,पदम सिंह विनोद धामी, मनोहर सिंह, दीपक बिष्ट ,वेद प्रकाश भट्ट कपिल द्वारा दिया जा रहा है कार्यक्रम में पिंडारी ट्रेकिंग के प्रबंधक रमेश कपकोटी द्वारा प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।