बागेश्वर: खाई में गिरी स्कार्पियो, चालक की मौत, चार लोग घायल

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर के कपकोट के सौंग-लोहारखेत-खलीधार रोड पर एक स्कार्पियो वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गयी।

खाई में गिरा वाहन

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार रात की है। जब डीएल नंबर की स्कार्पियो सौंग लोहारखेत की तरफ जा रही थी। वाहन में चालक समेत पांच लोग सवार थे। अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में वाहन चला रहे प्रकाश सिंह कपकोटी (34) पुत्र कुशल सिंह निवासी कपकोट की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। रिंकू खेतवाल, बिन्नी बघरी, योगेश और प्रकाश देव शामिल हैं। सभी घायलों का सीएचसी में इलाज चल रहा है।