बागेश्वर: मेरा सपना-मेरा लक्ष्य कार्यक्रम का दूसरा सत्र, डीएम,सीडीओ व महिला अफसरों ने बालिकाओं से साझा किए विचार, जानें लक्ष्य

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में अपने अभिनव पहल मेरा सपना-मेरा लक्ष्य (म्यर स्वैण-म्यर लक्ष्य) के दूसरे सेशन के कार्यक्रम के दौरान अपने विचार व्यक्त किए।

डीएम ने साझा किए विचार

जिसमे उन्होनें कहा कि एक दौर था जब बालिकाओं को कैरियर संवारने के लिए अनेक बाधाओं का सामना करना पड़ता था, लेकिन समय के साथ समाज की सोच बदली है और सभी क्षेत्रों में बालिकाएं अपना शत-प्रतिशत योगदान दे रही है। कैरियर संवारने के लिए बालिकाएं अपने अंदर चाहत पैदा करें और अपने लक्ष्य को केंद्र में रखकर इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ें तो निश्चित रूप से वो अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल होगी।जिलाधिकारी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के भविष्य संवारने के लिए ऐसे कार्यक्रमों की जरूरत बताते हुए कहा कि बालिकाएं पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति जिस शिद्दत और संवेदनशीलता से आगे बढ़ रही हैं, निश्चित रूप से यह बहुत ही सराहनीय है।

दी जरूरी जानकारी

जिलाधिकारी आशीष भटगांई के प्रयासों एवं उनके अभिनव पहल से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत जिले में मेरा सपना-मेरा लक्ष्य (म्यर स्वैण-म्यर लक्ष्य) कार्यक्रम विगत 19 सिंतबर से प्रारंभ किया गया है। जिसका उद्देश्य ग्रामीण अंचलों एवं दूर दराज की बालिकाओं में छिपी प्रतिभाओं को निखारना है। बालिकाओं के लक्ष्य को सही दिशा दिखाने और उनकी जिज्ञासाओं के लिए  विभिन्न विभागों की कार्यशैली तथा योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर जरूरी जानकारी साझा की जा रही है। दूसरे सत्र में आज बालिकाएं विकास भवन में संचालित विभागों और कलेक्ट्रेट के सभी अनुभागों की कार्यशैली देखेगी। साथ ही सम्बंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारियां भी लेगी। 

रहें उपस्थित

  कार्यक्रम में सीडीओ आरसी तिवारी,उपजिलाधिकारी मोनिका,जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ मंजुलता यादव,खंड शिक्षा अधिकारी गरुड़ कमलेश्वरी मेहता सहित अन्य महिला अधिकारी और विद्यालयों की शिक्षिकाएं व बालिकाएं उपस्थित रही।