बागेश्वर: थाना कपकोट पुलिस टीम ने 14 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 1 व्यक्ति को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बागेश्वर द्वारा युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने एवं आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत अवैध शराब/मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध समस्त थाना प्रभारियों व प्रभारी एसओजी0 बागेश्वर को अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

1 अभियुक्त गिरफ्तार-

उक्त क्रम में श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय कपकोट के पर्यवेक्षण में आज दिनांक- 23.01.2022 को थानाध्यक्ष श्री प्रताप सिंह नगरकोटी थाना कपकोट के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत शान्ति व्यवस्था/अवैध मादक पदार्थों की चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर शामा तिराहे से खाईबगड रोड पर संदिग्ध व्यक्ति कवींद्र सिंह पुत्र हर सिंह निवासी झोपड़ा पो0 फरसाली थाना कपकोट जनपद बागेश्वर उम्र 53 वर्ष को 14 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में थाना कपकोट में अभियुक्त कवींद्र सिंह उपरोक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 15/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम का विवरण-

1- हे0का0प्रो0 दीवान सिंह, 2- आरक्षी ना0पु0 भूपेश सिंह शामिल रहे।