May 30, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

बागेश्वर: वनाग्नि से लगातार सुलग रहे बागेश्वर के जंगल

 2,207 total views,  2 views today

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां जिले में लगातार जंगलों में आग लगने की घटना बढ़ती जा रही है। जिससे अब तक 100 से अधिक आग की घटनाएं हो चुकी है।

जंगलों में बढ़ रही आग की घटनाएं-

यहां करीब पांच लाख की वन संपदा जलकर राख हो गई है। वन विभाग जंगल बुझाने में दिन-रात जुटा है। इसके बाद भी अराजक तत्व जंगलों में आग लगाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। जिससे विभाग की परेशानी और‌ अधिक बढ़ गई है। बुधवार की सुबह से ही गागरीगोल, अणां, जाखनी बीट के जंगल धधक रहे हैं। इससे वातावरण भी प्रभावित हो रहा है।