बागेश्वर: कोतवाली पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बालिका को किया गया बरामद

दिनांक 16.03.2022 को आगन्तुक ने उपस्थित कोतवाली बागेश्वर आकर एक किता प्रार्थना पत्र बावत खुद की पोती सुबह स्कूल के लिए घर से निकली थी तथा स्कूल नहीं पहुंची के संबंध में दाखिल किया । जिस आधार पर थाना हाजा पर मु0FIR No.- 20/22 धारा 365 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

गुमशुदा की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित की गई

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित श्रीवास्तव के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर एवं पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन के निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर द्वारा गुमशुदा की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित की गई । गठित टीम व टेक्निकल टीम को गुमशुदा की तलाश हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । सरहदी थानों और जनपदों को डीसीआरबी के माध्यम से सूचित किया गया । गुमशुदा की सभी सम्भावित स्थानों पर तलाश की गयी।

गुमशुदा को बागेश्वर से बरामद किया गया

दिनांक 22.03.2022 को गुमशुदा को बागेश्वर से बरामद किया गया जिससे पूछताछ करने पर उसके बताया कि किसी बात पर नाराज होने के कारण घर से चली गयी थी । गुमशुदा को बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया । परिजनों द्वारा पुलिस के कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।

पुलिस टीम का विवरण-

1.उ0नि0 पंकज जोशी। (विवेचक)
2.कानि0 राकेश भट्ट
3.म0कानि0 सरस्वती आर्या।